फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   440 voltage wire fell on farmer, died due to electrocution

किसान पर गिरा 440 बोल्टेज का तार, करंट लगने से मौत

Wed, 18 May 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
440 voltage wire fell on farmer, died due to electrocution
फिरोजाबाद (नारखी)। नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव निवासी किसान के ऊपर 440 वोल्टेज का बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन को घटना की जानकारी बुधवार सुबह हो सकी।
विज्ञापन

बछगांव निवासी विनोद कुमार (40) मंगलवार रात घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर सो रहा था। अन्य चारपाइयों पर विनोद की पत्नी सुमन, बेटी तन्नू, प्रियंक और बेटा चीकू सो रहा था। रात को 440 वोल्टेज का तार टूटकर विनोद के पैर पर गिर पड़ा। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पास में ही सो रहे बच्चे और पत्नी को सुबह हो सकी। विनोद के शव को देख परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक विनोद के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि विनोद की मौत विद्युत तार टूटकर गिरने से हुई है। विनोद मजदूरी करने के साथ खेती भी करता था। थानाध्यक्ष नारखी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed