फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   44 corona infected found, 33 recovered

कोरोना के 44 मरीज संक्रमित मिले, 33 मरीजों ने होम आइसोलेशन किया पूरा

Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
44 corona infected found, 33 recovered
फिरोजाबाद। दो दिन मरीज संक्रमित मिलने के बाद फिर मरीजों की संख्या में बढ़ी है। रविवार को 44 और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जबकि 33 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ्य हो गए। जिले में तीनों लहरों में अभी तक 10 हजार 98 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 250 पर पहुंच गई है। शहर से ज्यादा मरीज देहात क्षेत्रों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से ज्यादा अब गांव में कोरोना लोगों को संक्रमित कर रहा है। गांव करहरा में 33 वर्षीय महिला, फरीदा में 65 वर्षीय वृद्घा, गांव भजेरा में 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया है। अरांव रोड, नगला खारी, भूरा भरतरा, नगला कौशल, सिरसाखास, उलाऊ, भीकनपुर, नगला सिंघी, थार बल्दी, यदुवंश नगर, नगला जोरे में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। गांव भड़ेसरा में एक वर्षीय बालिका कोरोना संक्रमित पाई है। टूंडला में भी कोरोना के आठ से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। हाजीपुर, कश्मीरी गेट, चंद्रवार गेट, टापा खुर्द, दुर्गा नगर, सत्यनगर, जैन नगर खेड़ा, लेबर कॉलोनी सहित शहर के अन्य इलाकों में भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने लोगों से अभी लापरवाही न बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed