फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दूषित जलापूर्ति पर जलकल में किया हंगामा, नारेबाजी

दूषित जलापूर्ति पर जलकल में किया हंगामा, नारेबाजी

Sat, 06 Apr 2019 11:37 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
दूषित जलापूर्ति पर जलकल में किया हंगामा, नारेबाजी
आधा घंटे की जलापूर्ति, दिन भर के लिए ‘काला पानी’ - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। शहर के वार्ड नंबर 28 हिमायूंपुर क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति होने पर शनिवार को क्षेत्र की जनता ने जलकल विभाग में हंगामा, नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं।
विज्ञापन


हिमायूंपुर क्षेत्र में नलकूप के निकट मलिन बस्ती है। इस क्षेत्र में लाइन लीकेज होने के कारण दो-तीन माह से काला, दुर्गंध युक्त पानी आ रहा है। क्षेत्र की जनता ने पार्षद से कई बार जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश था। पार्षद अशोक राठौर के साथ मलिन बस्ती के महिला-पुरुष एकत्रित होकर सुबह जलकल विभाग पहुंचे। वहां हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि पाइप लाइन के जरिए नालियों से काला पानी आता है, जिसे पीना तो दूर शौचालय तक में प्रयोग नहीं कर सकते। वहीं पार्षद अशोक राठौर ने जलकल महाप्रबंधक से मांग की मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

महाप्रबंधक सुरेशचंद्र ने क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या निदान का आश्वासन दिया। मौके पर मोहिनी, किरन देवी, रेखा, प्रदीप, संजीव, राममोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed