फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   23 लाख रुपये सरेंडर करेगा समाज कल्याण विभाग

23 लाख रुपये सरेंडर करेगा समाज कल्याण विभाग

Tue, 26 Mar 2019 11:29 PM IST
anant jain anant anant
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
23 लाख रुपये सरेंडर करेगा समाज कल्याण विभाग
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधु। - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। योजना के लाभार्थी न मिलने पर सामान्य वर्ग की बेटियों के हाथ पीले करने को मिली लाखों की धनराशि समाज कल्याण विभाग अब सरेंडर करेगा। जबकि बजट के अभाव में एससी वर्ग की 315 बेटियों को शादी अनुदान से वंचित रहना पडे़गा।
विज्ञापन



जिले में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दरम्यान शादी अनुदान योजना के तहत सामान्य वर्ग के लोगों की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी के हिसाब से कुल 69 लाख, 20 हजार रुपये की राशि जारी की गई।
विज्ञापन


योजना के माध्यम से 178 बेटियों को शादी अनुदान के रूप में 35 लाख, 60 हजार रुपये दिए। शेष करीब 23 लाख, 60 हजार रुपये की धनराशि योजना के लाभार्थी नहीं मिलने की स्थिति में समाज कल्याण विभाग सरेंडर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके उलट बजट के अभाव में एससी वर्ग की तीन बेटियों को सरकारी अनुदान से वंचित रहना पडे़गा। शासन ने शादी अनुदान योजना के तहत एससी वर्ग के लिए एक करोड़, 30 लाख रुपये का बजट जारी किया था। 650 बेटियों को अनुदान दिया गया, लेकिन अभी भी एससी वर्ग के 315 आवेदन अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed