{"_id":"63600c6fde93b47f8b25b762","slug":"39386-new-voters-joined-the-eight-bodies-of-the-district-firozabad-news-agr551832256","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की आठ निकायों में शामिल हुए 39386 नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की आठ निकायों में शामिल हुए 39386 नए मतदाता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की नगर निकायों की मतदाता सूची का सोमवार को अनन्तिम प्रकाशन हो गया। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आठ निकायों में 39386 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी हो गई है। जबकि 1166 मतों का संशोधन के साथ 19871 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में 28895 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन सूची में जिस तरह से खामी की शिकायतें आ रहीं हैं उससे मतदाताओं की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है।
एक से सात नवंबर तक मतदाता सूची को देखने के साथ खुद ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ताकि वंचित मतदाताओं के नाम शामिल किए जा सकें। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। निकायों में बीएलओ की तैनाती कर दी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ही सोमवार को जिले की आठ निकायों की मतदाता सूची को अनन्तिम प्रकाशन कर दिया।
आयोग ने मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन किए जाने के साथ ही इस सूची को सभी निकायों में भेजा जा रहा है। बीएलओ के माध्यम से इस सूची को संबंधित क्षेत्र में देखने को मिलेगी। इसमें यदि किसी का नाम शामिल होने से छूट गया है तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन अथवा सीधे क्षेत्र के बीएलओ के समक्ष दर्ज करा सकेंगे। यह काम एक से सात नवंबर को बीच करना होगा। इसके साथ आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ उसकी जांच कराई जाएगी। जांच पड़ताल करने के साथ उसका फाइनल प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
निकाय वार मतदाताओं की स्थिति
नगर निकाय - बढ़े मतदाता -संशोधन -विलोपन
फिरोजाबाद निगम -28895 -948 -15021
शिकोहाबाद पालिका -385 -07 -76
सिरसागंज पालिका -4665 -94 -3218
टूंडला पालिका -1580 -15 -468
जसराना नगर पंचायत -838 -06 -134
फरिहा नगर पंचायत -260 -00 -134
एका नगर पंचायत -1260 -08 -412
मक्खनपुर नगर पंचायत-1503 -88 -408
-----------------------------------------------------------------------
कुल -39386 -1166 -19871

नगर निकाय की मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन कर दिया है। निकाय क्षेत्रों में 39386 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी करने के साथ 1166 का संशोधन एवं 19871 मतदाताओं के विलोपन का कार्य किया है। नगरीय क्षेत्र में मतदाता एक से सात नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। यदि किसी का नाम नहीं है तो वह आपत्ति दर्ज कराएं।
अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम