फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   38 cases found of corona including sp city

कोरोना हर दिन बना रहा नया रिकार्ड, एसपी सिटी, चिकित्सक सहिक जिले 38 कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
38 cases found of corona including sp city
फिरोजाबाद। सीओ सिटी के बाद मंगलवार को एसपी सिटी और दो चिकित्सकों के कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इधर, जिला कारागार में एक साथ 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को 38 कोरोना संक्रमित मिले। जो तीसरी लहर में अभी तक सर्वाधिक हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 140 के पार पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग कोरोना दस्तक दे चुका है। एसपी सिटी और उनके आवास पर तैनात पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शिकोहाबाद थाने में एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। चुनावी माहौल के बीच लगातार पुलिस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गणेश नगर में 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। गुंजन अपार्टमेंट में 24 वर्षीय युवक, श्रीनगर मोहल्ला में 36 वर्षीय युवक, विभव नगर 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला कोटला में 40 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हो गए हैं। शिकोहाबाद के नई बस्ती स्थित 47 वर्षीय पुरुष कोरोना का शिकार हुए हैं। मटसेना में 28 वर्षीय युवक, पैमेश्वर गेट पर 68 वर्षीय बुजुर्ग, हुंडावाला बाग कलावती स्कूल वाली गली में 33 वर्षीय महिला, जलेसर रोड़ पर 33 वर्षीय युवक और 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। प्राइवेट अस्पताल के एक चिकित्सक की रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन

टूंडला के शांतिनगर में 28 वर्षीय युवती, राजपूत कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती, हजरतपुर में 29 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया है। टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सक की रिपोर्ट भी संक्रमित पाई गई है। देहात क्षेत्रों में भी फैला कोरोना पैर पसार रहा है। यहां झींगुरा में 35 वर्षीय महिला, देव खेड़ा में 21 वर्षीय युवती कोरोना का शिकार हुई है। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग मास्क को लगाएं। भीड़ वाले इलाके में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों में कर रहा खेल
स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों में खेल कर रहा है। मंगलवार को जारी आंकड़ों में 32 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। यह रिपोर्ट शासन पर भेजी गई है। जबकि 36 मरीजों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग ने जारी की।

जिला कारागार में 13 बंदी मिले कोरोना संक्रमित
फिरोजाबाद। जिला कारागार में 13 बंदी कोरोना संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन में ह़ड़कंप मचा हुआ है। कोरोना की रिपोर्ट आते ही बंदियों को अलग बैरक में आइसोलेट कर दिया गया। इधर, कोरोना नियमों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed