फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   35 thousand building owners are not paying house tax to the municipal corporation

35 हजार भवन स्वामी नगर निगम को नहीं दे रहे गृहकर

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
35 thousand building owners are not paying house tax to the municipal corporation
फिरोजाबाद। नगर निगम सीमा में 35 हजार भवन स्वामी नगर निगम को गृहकर नहीं दे रहे है। 180 बकायेदारों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इन पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम ने तैयारी में है। निगम सूत्रों की मानें तो अब प्रतिदिन वार्डों में कैंप लगाकर वसूली की जाएगी। इसके साथ ही टॉप टेन बकायेदारों के नाम भी सार्वजनिक किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर निगम की आबादी करीब साढ़े सात लाख है और करीब 70 हजार मकान बने है। हालांकि नगर निगम को महज 35 हजार भवन स्वामी गृहकर देते हैं। ऐसे में अब निगम प्रशासन अपनी आय में बढ़ोत्तरी करने और टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाने की तैयारी में है। टैक्स नहीं देने वाले भवनों का सर्वे करा नगर निगम द्वारा टैक्स की वसूली की जाएगी। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी द्वारा टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

180 भवन स्वामियों पर 34592447
नगर निगम के 180 बड़े बकायेदारों पर लगभग 34592447 रुपये बकाया है। इन बकायेदारों से वसूली के लिए नगर निगम की टीमें दरवाजों पर दस्तक देने के साथ वसूली के लिए प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली को लगाए जाएंगे कर्मचारी
- तीन टीएस
- छह आरआई
- दस टीसी
नगर निगम की सीमा में करीब 70 हजार से अधिक भवन है। इसमें से महज 35 हजार भवन स्वामियों द्वारा गृहकर दिया रहा है। शेष भवन स्वामियों द्वारा गृहकर नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर सख्ती के साथ वसूली की जाएगी। अभी तक सप्ताह में दो दिन वसूली के लिए कैंप लगाए जाते थे। कोरोना और डेंगू का प्रकोप खत्म होने के साथ ही अब वसूली के लिए प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।
पुष्पा राठौर कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed