{"_id":"6820e38883e9f93c54025e1c","slug":"35-people-became-great-donors-by-donating-blood-in-the-camp-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-148128-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिविर में रक्तदान कर 35 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिविर में रक्तदान कर 35 बने महादानी
Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
जैन मिलन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मौजूद लोग। सोर्स: संगठन।
फिरोजाबाद। रविवार को चंद्रप्रभु जैन मंदिर, सदर बाजार में जैन मिलन मुख्य शाखा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने सेवा दी। शिविर में जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 35 लोगों ने रक्तदान किया।
स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. योगेश गोयल ने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना है। शिविर का नेतृत्व कर रहे डॉ. सतीश चंद्र सलावदिया ने कहा, रक्तदान महादान है और इससे बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती। यह हमारे समाज की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। रक्तवीर डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि एसए डोनेशन क्लब रक्तदान के लिए प्रेरित करने का काम करता है। राजेश जैन व अंकित जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. सतीश चंद्र, अंकित जैन, राजेश जैन, राहुल, पंकज जैन, धर्मेन्द्र जैन, प्रदीप जैन, उदय जैन, राजेश जैन, संजीव, निहार जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, धीरज जैन, गौरव जैन के अलावा डा. गरिमा सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, डा.कनुप्रिया, सतीशचंद्र प्रजापति, शशिकांत सहित कई अन्य समाजसेवी शामिल रहे।