{"_id":"63eb6169b4763905a703d439","slug":"35-couples-took-turns-in-the-mass-marriage-ceremony-two-got-married-firozabad-news-c-25-1-61198-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: सामूहिक विवाह समारोह में 35 जोड़ों ने लिए फेरे, दो का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: सामूहिक विवाह समारोह में 35 जोड़ों ने लिए फेरे, दो का हुआ निकाह
Tue, 14 Feb 2023 03:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में 35 जोड़ों ने लिए फेरे, दो का हुआ निकाह
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। एक गेस्ट हाउस में जसराना एवं हाथवंत ब्लॉक के गरीब युवक एवं युवतियों के लिए मुख्यमंंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि दो जोड़ों का निकाह हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा जसराना के एक गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान जसराना ब्लॉक के 20 एवं हाथवंत ब्लाक के 17 जोड़ों का विवाह संपन्न्न हुआ। इस दौरान मां कामाख्या धाम के आचार्य सतीश शास्त्री द्वारा विवाह की रस्में संपन्न कराई तो बेलमपुरी मस्जिद के काजी मसीहत इलाही द्वारा दो जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया। प्रशासन की तरफ से गृहस्थी का सामान देकर जोड़ों को विदा किया गया।
जसराना ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। एडीओ समाज कल्याण विनय कुमार ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सतीश यादव, शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।