{"_id":"615b46f48ebc3e93fe364fad","slug":"32-patients-were-being-given-treatment-by-lying-on-the-divider-nursing-home-seized-firozabad-news-agr510284247","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 मरीजों को डिवाइडर पर लेटाकर दिया जा रहा था उपचार, नर्सिग होम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 मरीजों को डिवाइडर पर लेटाकर दिया जा रहा था उपचार, नर्सिग होम सीज
विज्ञापन
कठफोरी स्थित ओवरब्रिज के डिवाइडर पर लिटाकर मरीजों को चिकित्सक द्वारा लगाई गई ड्रिप
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कठफोरी में डेंगू व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक फुल हो गए है। चिकित्सक द्वारा हाईवे पर बने डिवाइडर पर 32 मरीजों को लेटाकर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही नर्सिंग होम को सीज कर दिया। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
कस्बा कठफोरी में डॉ. अश्वनी गुप्ता नर्सिंग होम को संचालित करते है। जिस मकान में नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है उस पर कोई बोर्ड आदि नहीं लगा। सूत्रों की माने तो मकान में बने कमरों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जब जगह नहीं बची तो चिकित्सक द्वारा मरीजों को नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर पर लेटाकर उपचार देना शुरू कर दिया। सोमवार को करीब 32 मरीजों का उपचार डिवाइडर पर लेटाकर किया जा रहा था।
दोपहर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी डीएम चंद्र विजय सिंह को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत कराने के साथ ही जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिरसागंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसर और पुलिस को देख वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसीएमओ द्वारा चिकित्सक से पूछताछ भी की गई। जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन
बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीज को उपचार को लाने के साथ ही तीमारदार घर से मरीज को लेटाने के लिए कपड़े और चारपाई भी घर से लेकर आते थे। जिनको डिवाइडर पर बिछाकर मरीज को लेटाने के साथ ही चिकित्सक द्वारा उपचार किया जाता था।
डिवाइडर पर मरीजों को लेटाने का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। चिकित्सक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ