{"_id":"5c87e5e5bdec2214195aafc7","slug":"31552410085-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को ढेर करने वाले जांबाज विजय कुमार को मिलेगा शौर्य चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को ढेर करने वाले जांबाज विजय कुमार को मिलेगा शौर्य चक्र
विज्ञापन
शौर्य चक्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के एक लाल ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनाती के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था बल्कि भारी मात्रा में गोला बारूद पाक का झंडा बरामद किया था। उनकी इस जांबाजी के कारण 14 मार्च को शौर्य चक्र से महामहिम राष्ट्रपति दिल्ली स्थित, राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे।
फिरोजाबाद के नगला गुलाल निवासी विजय कुमार 26 अप्रैल 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना की 15वीं बटालियन मराठा रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। फरवरी 2018 में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी।
18 फरवरी 2018 को आतंकियों ने पुंछ सेक्टर में सेना की चौकी की घेराबंदी करके फायरिंग शुरू की थी। पोस्ट संख्या 14 पर तैनाती के दौरान जब आतंकी के आने की भनक लगी तो क्यूआरटी टीम के साथ विजय कुमार ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान काफी देर तक मुठभेड़ चली। इसमें दो आतंकियों को मार गिराया। विजय कुमार व उनकी टीम ने भारी मात्रा में गोला, बारूद, राशन सामग्री के साथ पाकिस्तान का फ्लैग बरामद किया था। रक्षा सचिव ने विजय कुमार की वीरता पर उनको शौर्य चक्र प्रदान किए जाने की संस्तुति की थी।
यह शौर्य चक्र नायब सूबेदार विजय कुमार यादव को 14 मार्च को दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। विजय कुमार पत्नी सुनीता यादव, बेटे धीरेंद्र प्रताप सिंह यादव के साथ दिल्ली के अशोक हॉल में ठहरे हैं।
13 मार्च को रिहर्सल के साथ 14 मार्च को पुरस्कार दिया जाएगा। विजय कुमार ने बताया कि उनके एक भाई हैं, उनका छोटा भाई आज भी गांव में खेती करता है।