{"_id":"61e07086433a6865ba63dd2c","slug":"29-containment-zones-created-in-suhagnagri-policemen-will-be-deployed-firozabad-news-agr5211604100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरी में 29 कंटेनमेंट जोन बनाए, पुलिसकर्मी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरी में 29 कंटेनमेंट जोन बनाए, पुलिसकर्मी होंगे तैनात
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शहर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिला प्रशासन ने सख्ती करने के लिए 29 कंटेनमेंट जोन इलाके शहर में बनाए हैं। इनकी सीमा परिधि में पहले की तरह बेरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
गणेश नगर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज निकले हैं। अभी तक जितने भी संक्रमित पाए गए हैं सभी ने होम आइसोलेशन को ही चुना है, लेकिन मरीज दो दिन बाद ही घर से बाहर निकल आते हैं। प्रशासन की सख्ती न होने के कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से आई सूची के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सागर ने सभी थानाध्यक्षों को कंटेनमेंट जोन में सख्ती करने के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हम व्यवस्था कि पूरी जानकारी करेंगे।
यहां बनाए कंटेनमेंट जोन
गुंजन एंक्लेव, जैन नगर, चौबान मोहल्ला, आर्यनगर, आगरा गेट, चौबेजी का बाग, गणेश नगर, घंटाघर गली, जलेसर रोड, माता बाला बाग, सरस्वती नगर, शिव नगर, तिलक नगर, सुहागनगर, पैमेश्वर गेट, भीमनगर, हुंडा वाला बाग, कोटला मोहल, महावीर नगर, रेलवे स्टेशन, सर्कुलर रोड, थाना रसूलपुर, सैलई, रामनगर हॉस्पिटल, छारबाग आदि।