फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   271 took the seven vows, 80 got married

Firozabad News: 271 ने लिए सात फेरे, 80 का निकाह

Sun, 02 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
271 took the seven vows, 80 got married
सामूहिक​ विवाह समारोह मे मंच पर माला लेकर खड़ी वधु। संवाद। - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शहनाइयों की मधुर गूंज और कुरान की आयतों के बीच विकास भवन के पीछे उद्यान विभाग परिसर में शनिवार को 351 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। 271 जोड़ों ने सात फेरे लिए और 80 का निकाह हुआ। पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
विकास भवन के पीछे उद्यान परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। डीएम रमेश रंजन, मेयर कामिनी राठौर, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह तथा सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समदृष्टि अपनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की गरीब बेटियों के विवाह की चिंता दूर करने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में वधू के परिवार की अधिकतम आय सीमा जहां दो लाख रुपये थी, उसे वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार वधू के खाते में दी जाने वाली राशि को 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है। यह सरकार की गरीबों के प्रति संवेदनशील सोच का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल भाव पर कार्य कर रही है।
इसका प्रमाण यह समारोह है, जहां एक ही पंडाल में हिंदू गरीब बेटियों के साथ-साथ 80 मुस्लिम बेटियों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया।

कई दूल्हा-दुल्हन का नहीं हुआ बॉयोमैट्रिक सत्यापन : सामूहिक विवाह समारोह से पूर्व कई दुल्हा, दुल्हन की बॉयोमैट्रिक सत्यापन कराया गया। कई दुल्हा और दुल्हनों की बॉयोमैट्री सत्यापित नहीं हुई। विभाग भी असमंसज में पड़ गया। हालांकि उनके विवाह भी करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed