फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   27 goats looted from a cattle owner Incident happened in Firozabad

UP: पशुपालक से लूटीं 27 बकरियां...फिरोजाबाद में हुई वारदात, असलाह के बल पर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 23 Jul 2025 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 12:41 PM IST
सार

असलाह तानकर बदमाशों ने पशुपालक से 27 बकरियां लूट ली। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

 

विज्ञापन
27 goats looted from a cattle owner Incident happened in Firozabad
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे कार से आए बदमाशों ने असलहा तानकर पशुपालक की 27 बकरियां लूट ली। इसके बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोथरा रोड निवासी रजत कुमार बकरी पालन का कार्य करता है। रजत के पास 85 बकरियां है। जो सोथरा रोड़ पर बंद पुराने ईंट भट्ठे पर रात में रहती है। रात में देखभाल के लिए उसके मामा ओमकार सिंह बकरियों की रखवाली तथा देखभाल करते हैं। सोमवार की रात सारी बकरियां भट्ठे पर ही मौजूद थी और ओमकार सिंह वहीं पर सो रहे थे। रात में करीब 3.30 बजे पांच बदमाश असलहा लेकर आए और ओमकार सिंह को सोते हुए दबोच लिया।
विज्ञापन


एक युवक ने तमंचा लगाकर धमकी दी कि अगर चिल्लाया तो तुझे जान से मार देंगे और अन्य अज्ञात बदमाशों ने सभी बकरियों में से अच्छी-अच्छी 27 बकरियों को छांटकर मेक्स लोडर में चढ़ा लिया तथा वहां से भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजत ने बताया कि उसकी बकरियों की कीमत लगभग दो लाख पचास हजार की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed