फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   267 cancer patients to test camp

कैंसर जांच शिविर में 267 मरीजों का परीक्षण

Mon, 14 Dec 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
267 cancer patients to test camp
अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांता हास्पिटल वेलफेयर चेरीटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में कैंसर जांच शिविर का आयोजन सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर में किया गया। कैंसर विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण किया। एटा, मैनपुरी सहित कई जिलों के मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उम्र दराज ही नहीं बल्कि युवा और महिलाएं भी जूझते दिखे।
विज्ञापन

सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर में  सोमवार को कैंसर शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों और तीमारदारों की भीड़ ट्रामा सेंटर में लगी रही। 10.30 बजे से भक्ति वेदांता हास्पिटल वेलफेयर चेरीटेबिल ट्रस्ट की टीम ने मरीजों का परीक्षण करना शुरू किया जो पांच बजे तक चला। शिविर में 267 मरीजों का परीक्षण किया गया। कैंसर से पीड़ित मरीजों को आपरेशन के लिए मुंबई अस्पताल बुलाया गया। उनके आने जाने के लिए सस्ते टिकट की व्यवस्था की गई। बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज के लिए मुंबई बुलाया गया। शिविर में सर्जन डा. विष्णु अग्रवाल, डा. विश्वमोहन और नेत्रपाल सिंह ने सेवाएं प्रदान कीं। सद्भावना समिति के निर्भय गुप्ता, बीना गुप्ता कृष्णा गुप्ता, अखिलेश  का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


मरीजों को कैंप से मिली राहत
15 वर्षीय बालिका जया सिंह ने कहा कि काफी दिन से कैंसर जैसे लक्षण दिख रहे थे। चिंता मिटाने के लिए यहां परीक्षण कराया।

शिकोहाबाद निवासी कुंवर सिंह ने कहा कि कैंसर की जांच कराई थी। परामर्श लेने के लिए मुंबई की दौड़ लगानी पड़ी। लेकिन इस शिविर से लंबी दौड़ और धन की बचत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसागंज  निवासी मधु कहती हैं कि कैंसर के कुछ लक्षण लगे। काफी दिनों से चिंता सताए जा रही थी। लेकिन चिकित्सक से अब परामर्श लेकर चिंता खत्म हुई है।
हरिप्यारी कहती है कि कैंसर का इलाज काफी महंगा है। इसलिए ऐसे कैंप का आयोजन गरीबों के हित में हैं। यह प्रयास काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed