{"_id":"69f4f47db8ce84649c0bb874","slug":"2465-lakh-rupees-will-be-spent-to-improve-the-dilapidated-streets-of-surya-nagar-and-kailash-nagar-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-173814-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 24.65 लाख से संवरेंगी सूर्यनगर और कैलाश नगर की जर्जर गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 24.65 लाख से संवरेंगी सूर्यनगर और कैलाश नगर की जर्जर गलियां
Sat, 02 May 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11कैलाश नगर में गली नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ से पूर्व हवन पूजन करतीं महापौर। विभाग स्रो
- फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।
शहर के वार्ड संख्या नौ और दस के निवासियों को जल्द ही जर्जर गलियों और नालियों की समस्या से निजात मिलने वाली है। शुक्रवार को महापौर कामिनी राठौर ने राज्य वित्त निधि से स्वीकृत लगभग 24.65 लाख रुपये की लागत वाले नवनिर्माण एवं मरम्मत कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।
वार्ड नौ (सूर्य नगर) के मोहल्ला सूर्य नगर में भारतेंदु भारद्वाज वाली गली से लेकर अमन मोटर्स तक की गली की दशा सुधारी जाएगी। इसके अतिरिक्त लोहिया नगर में भी दो जर्जर गलियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वार्ड दस (कैलाश नगर) में गली संख्या आठ और तीन में सीसी रोड का निर्माण और नालियों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। कैलाश नगर की गलियों के नवीनीकरण पर लगभग 12.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
महापौर कामिनी राठौर ने दोनों वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ के साथ किया। उन्होंने कहा कि शहर की जर्जर गलियों को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है ताकि नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के उपसभापति केशवदेव कुशवाह, क्षेत्रीय पार्षद और कई जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण और समय से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।