फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   24 hours of tantra mantra was done to bring woman back to life

महिला को जिंदा करने का तंत्र-मंत्र: 24 घंटे तक घर में रखी लाश...बजी बीन और थाली, जुट गई भीड़; देखें वीडियो

Tue, 12 Aug 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:01 AM IST
सार

सांप के काटने से महिला की माैत हो गई। परिजन महिला के जिंदा होने की उम्मीद में घर पर झाड़-फूंक कराते रहे। 24 घंटे तक महिला को जिंदा करने की कोशिश चलती रही। 

विज्ञापन
24 hours of tantra mantra was done to bring woman back to life
सांप के काटने से गई थी महिला की जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में थाना लाइनपार इलाके में रविवार को घर की सफाई के दौरान सांप के काटने से हुई महिला की मौत के बाद परिजन उसके जिंदा होने की उम्मीद लगाए रहे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए और उसके जिंदा होने की आस में बायगीर बुलवा लिए। 24 घंटे तक बायगीर से झाड़ू फूंक व तंत्र-मंत्र कराया। सुबह से दोपहर तक सपेरों व बायगीरों ने थाली भी बजाई। 
विज्ञापन


 

कई तरीकों से उसे जिंदा करने की कोशिश की जाती रही। धीरे-धीरे 24 घंटे बीत गए। लेकिन महिला जिंदा नहीं हो सकी। आखिरकार परिजन ने हार मानकर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लाइनपार के शिवनगर निवासी रानी देवी (50) रविवार को अपने घर में कुछ काम कर रहीं थीं। तभी एक जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। आनन-फानन में महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन रविवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम गृह से महिला का शव लेकर घर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने बायगीर को बुलवाकर थाली, ढाक बजवाई। 24 घंटे तक महिला के जिंदा होने की आस में झाड़-फूंक के साथ थाली और बीन भी बजती रही। यह दृश्य देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखे। 

 

सोमवार की शाम तक यही सब चलता रहा। जब बायगीरों ने भी महिला के जिंदा होने से इंकार कर दिया तो परिजन ने भी आस छोड़ दी। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार परिवार के रीति रिवाजों के तहत जमीन में दफनाया गया।

 

सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को समय से अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। इससे उसकी जान बचाई जा सके। झाड़-फूंक व बायगीर के चक्कर में न पडे़ं।

ये भी पढ़ें-UP: पिकअप के बंपर में फंसकर घिसटता रहा युवक, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट; दृश्य देखकर निकल गई चीख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed