{"_id":"6803e6a3ba99ed2c030e3e2d","slug":"230-lakh-rupees-looted-from-a-youth-of-chhibramau-cctv-cameras-are-being-investigated-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-146760-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छिबरामऊ के युवक से 2.30 लाख रुपये लूटे, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छिबरामऊ के युवक से 2.30 लाख रुपये लूटे, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
Sat, 19 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में एक युवक से कुछ आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिन दहाड़े 2.30 लाख की लूट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस करीब दो घंटे तक पीड़ित से ही पूछताछ करती रही। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
मूलरूप से छिबरामऊ निवासी नरेंद्र किसी काम से मथुरा जा रहे थे। वह जैसे ही नारखी क्षेत्र में ब्रह्मदेव पुलिस चौकी समीप पहुंचे तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसे घेरने वाले युवक उसका थैला लूट कर भाग गए। जिसमें करीब 2.30 लाख रुपये थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ सीओ टूंडला विनीत सारस्वत मौके पर पहुंचे थे।
उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ इतनी लंबी पड़ गई कि लगातार दो से ढाई घंटे तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जबकि थाना पुलिस मामले को एक तरह से झूठला रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। ताकि घटना की हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
पीड़ित बोला ट्रक से आया, जेब से मिली बस की टिकट
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध है। पूछताछ में नरेंद्र बता रहा है कि वह ट्रक से छिबरामऊ से मथुरा जा रहा था। जबकि उसकी जेब से रोडवेज बस का टिकट मिला है। जो घटना के समय से आधे घंटे पहले का है। अभी घटना की पुष्टि नहीं की सकती। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।