{"_id":"5c9d0e03bdec2214530fa5b6","slug":"21553796611-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, 15 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, 15 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन
police force
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन गुरुवार को किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील रहा। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, प्रसपा के शिवपाल सिंह और निर्दलीय चौधरी बशीर ने नामांकन पत्र लिए। पहले दिन कुल 15 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत भले ही 11 बजे से होनी थी। परंतु मुख्यालय पर पुलिस फोर्स सुबह नौ बजे से तैनात कर दिया था। डीएम सेल्वा कुमारी जेे, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबलप्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साफ कहा केवल नामांकन लेने जाने वाले और नामांकन दाखिल करने वालों के सिवाय कोई प्रवेश नहीं करेगा।
एडीएम छोटेलाल मिश्रा नामांकन कक्ष के बाहर, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी और सीओ शिकोहाबाद अजय सिंह चौहान के साथ कई थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए थे। मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर, निर्दलीय प्रीती मिश्रा शिकोहाबाद, विद्याराम वर्मा जसराना, गीतानंद महायाज आगरा, अमित गर्ग, रामप्रताप गुर्जर, रमेशचंद्र शिकोहाबाद, सुनील कुमार, दीपक शर्मा टूंडला, राहत अफरोज मोहल्ला टीला, महेंद्र सिंह फिरोजाबाद, उपेंद्र सिंह राजपूत, प्रेमप्रकाश शिकोहाबाद सहित कुल 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहायक रिटर्निंग ऑफीसर राजेश कुमार वर्मा स्टाफ के ही साथ मौजूद थे।
पुलिस के सख्त पहरे के आगे किसी की नहीं चली
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय अफसरों को फरियाद सुनाने के लिए जाने वालों के लिए गुरुवार का दिन मुसीबत भरा रहा। आजादनगर निवासी मायादेवी, कांतिदेवी के हाथ में प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म थे। गेट पर वो जैसे ही पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।
\
उनसे तो साफ कहा कि कोई अंदर नहीं जाएगा। छारबाग निवासी अरविंद को गेट से लौटा दिया। एक महिला कर्मचारी ने खुद अपनी बात रखने को जाने की बात कही लेकिन उसे वापस लौटना पड़ा। मथुरानगर निवासी रोहित शंखवार को आवास की पहली किस्त मिल गई। दूसरी किश्त को विकास भवन में नहीं जा सका। कई किसान किसान सम्मान निधि की तो धनराशि नहीं आने की फरियाद लेकर भटक रहे थे। भाजपा के नेता रामखिलाड़ी वाल्मीकि बेटों के साथ पहुंचे फोर्स ने उन्हें भी रोक दिया। बोले विकास भवन जाना है तो घूमकर जाएं।
कर्मचारी, अफसरों को दिखाना पड़ा आईकार्ड
निर्वाचन के किसी कर्मचारी को डीएम, एडीएम के हस्ताक्षर कराने हों या फिर कंट्रोल रूम प्रभारी को जाना हो सभी को पहचानपत्र दिखाना पड़ा। उप निदेशक कृषि प्रसार हंसराज कंट्रोल रूम के प्रभारी हैं। कलक्ट्रेट के भूतल से गए तो सीढ़ियों का रास्ता बंद था। कलक्ट्रेट सभागार की ओर गए तो सिपाही ने आईकार्ड मांगा। जांच पड़ताल के बाद कार्यालय पहुंचे। निर्वाचन कार्यालय के सुभाषचंद्र व राजेंद्र सिंह को सुरक्षा के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पुलिसकर्मियों, दरोगाओं के लिए पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की थी।
तीखी धूप, छांव की रही तलाश
बदले मौसम के साथ गुरुवार को धूप तीखी रही। मुख्यालय पर तैनात पुलिस कर्मी, ंउप निरीक्षक छांव की तलाश करते दिखाई दिए। किसी ने ईंटों की कुर्सी बनाई तो दरोगाओं ने तो गर्मी से बचने को टोपियों को बैरीकेडिंग पर लटका दिया था। महिला पुलिसकर्मी भी पेड़ की छांव में बैठी दिखाई दीं।
अक्षय यादव आज करेंगे नामांकन
फिरोजाबाद। सपा-बसपा और लोकदल गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव 29 मार्च को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले सपा के जिला कार्यालय पर गठबंधन दलों की आम सभा होगी। जनसभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव संबोधित करेंगे।