फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दम्मामल नगर बाजार बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

दम्मामल नगर बाजार बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 Feb 2019 10:51 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
दम्मामल नगर बाजार बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
दम्मामल बाजार - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के दम्मामल नगर में दो दिन पूर्व चौथ नहीं देने पर टेलर के कैंची मारने की घटना के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाजारबंद एवं धरना-प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कैलाशनगर निवासी श्रीकांत की दम्मामल नगर में लेडीज सूट सिलाई की दुकान है। दो दिन पूर्व प्रवीन नाम का युवक दुकान पर आया और चौथ मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर कैंची से हमला बोल दिया। इसमें श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। बुधवार को व्यापारी नेता बीएस गुप्ता, रीतेश अग्रवाल के नेतृत्व में दुकानदारों ने बाजार बंद कराने के साथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रास्ता बंद कर धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाजार बंद, धरने की जानकारी पर सीओ सिटी संजय वर्मा, कार्यवाहक एसएचओ नईम अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत करके हमलावर को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजने का भरोसा दिया। सीओ सिटी के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया। इस दौरान अनुभव माहेश्वरी, चिराग चौहान, निखिल कुमार, संजय अग्रवाल, भुल्ला यादव, कन्हैयालाल अग्रवाल, राजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथ मांगने वालों पर हो कार्रवाई
  • व्यापारी नेता बीएस गुप्ता ने कहा कि टेलर की दुकान से ही पूर्व रामलीला चौराहे पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई थी। मुकदमा लिखने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
  • दुकानदार श्रीकांत का कहना है कि चौथ वसूली का धंधा पिछले काफी दिनों से चल रहा है। पुलिस के ढीले रवैये के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
  •  मुकेश गुप्ता ने कहा किसी दुकानदार के साथ अवैध रूप से वसूली करना गलत है। पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से ही लेने चाहिए। इससे इस पर रोक लगानी चाहिए।
  •  हनी गुप्ता ने कहा कि पुलिस सख्ती बरते तो चौथ वसूली का धंधा बंद हो सकता है। पुलिस कार्रवाई नहीं करती इसी कारण जबरन वसूली करने आ जाते हैं।

दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। चौथ वसूली को करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
- संजय वर्मा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed