{"_id":"617edd6223a6886a9d1a0a3d","slug":"21-teams-formed-to-verify-development-projects-costing-more-than-rs-50-lakh-firozabad-news-agr513376019","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं के सत्यापन को 21 टीमें बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं के सत्यापन को 21 टीमें बनाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिले में 21 टीमों का गठन कर सत्यपान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन टीमों को तीन नवंबर तक सत्यापन रिपोर्ट जिला प्रशासन को देनी होगी।
विधानसभा चुनाव करीब देखकर जिले में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इनमें आसफाबाद रेलवे ओवरब्रिज, जलेसर रोड मार्ग के चौड़ीकरण, अरांव थाना भवन के साथ ग्रामीण अंचल में हर घर नल से जल योजना के तहत जिले के 72 गांवों में चल रही रेट्रो फिटिंग कार्य शामिल है।
प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो करीब 125 विकास योजनाओं के कार्य तेजी से पूर्ण कराने पर जोर है। ऐसे में इन विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन जिला स्तरीय अफसरों के निर्देशन में गठित 21 टीमों से कराने का निर्णय लिया गया है। इन टीमों में जिला स्तरीय अफसरों के साथ इंजीनियरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इन अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी
डीएम की ओर से डीडीओ महेंद्र सिंह यादव, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा अजय कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, बीएसए अंजली अग्रवाल, डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णमोहन, जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन, मत्स्य विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी।
- 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली जिले की 125 विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय सत्यापन डीएम के निर्देश पर कराया जा रहा है। 21 जिला स्तरीय टीमों का गठन किया है। सभी टीमों को तीन नवंबर तक प्रगति रिपोर्ट देनी है।
अनिल कुमार दीक्षित
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी फिरोजाबाद।