फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   21 hours later, half the city received power

21 घंटे बाद मिली आधे शहर को बिजली 

Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
21 hours later, half the city received power
बिजली कटौती को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया
 बुधवार को तड़के चार बजे हुए फाल्ट को ढूंढने में विद्युत विभाग की टीमें से सुबह से देर रात तक सुहाग नगर से लेकर आसफाबाद तक पेट्रोलिंग करती रहीं। इसके बाद अलग-अलग सेक्शन खुलवा कर फाल्ट ढूंढा गया। फाल्ट 21 घंटे के बाद रात करीब डेढ़ बजे गांधीपार्क फीडर पर ही मिला। रमजान के दिनों में बिजली संकट से शहर में हाहाकार मचा रहा। 
विज्ञापन

बता दें बुधवार को तड़के चार बजे फाल्ट हो गया था। इससे एसएनएम, सुहाग नगर और गांधीपार्क से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद विद्युत विभाग की टीमों ने सुहाग नगर, जैन मंदिर, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, कोटला चुंगी, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर से लेकर आसफाबाद 220 विद्युत उपसंस्थान केंद्र तक कई बार पेट्रोलिंग की, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। सुबह से रात हो गई, लेकिन विभाग फाल्ट नहीं खोज पा रहा था। इधर विद्युत आपूर्ति ठप होने से विभागीय अफसरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। 
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के बाद भी जब फाल्ट नहीं मिला तो नगला बरी, कोटला चुंगी, सुभाष तिराहा, जैन मंदिर पर बने सेक्शन खुलवा कर चेक कराए गए, इसके बाद भी सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। सुभाष तिराहे से गांधीपार्क तक लाइन भी चेक कराई गई, लेकिन फाल्ट ढूंढे नहीं मिला। इधर रात अधिक होने के कारण विद्युत विभाग की टीमों को भी कार्य करने में परेशानी को सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन के निर्देश पर गांधीपार्क फीडर पर स्थापित नई मशीनों को पुन: चेक कराया गया तो वहीं फाल्ट मिला, जिससे सप्लाई होल्ड नहीं हो रही थी। फीडर को बाईपास किया तो सप्लाई होल्ड हो गई। इसके बाद करीब डेढ़ बजे सुहाग नगर और एसएन बिजली घर की सप्लाई चालू हो सकी। तड़के तीन बजकर बीस मिनट पर गांधीपार्क बिजलीघर चालू हुआ। 

बुधवार को सुबह गांधीपार्क फीडर के अंतर्गत फाल्ट होने के कारण तीन फीडरों की आपूर्ति भंग हो गई। फाल्ट ढूंढने के लिए सुबह से रात तक टीमें कार्य करती रहीं, लेकिन फाल्ट गांधीपार्क बिजलीघर पर ही मिला। फीडर को बाईपास करने आपूर्ति सुचारु हो सकी। 
महेशचंद्रा, अधिशासी अभियंता

उपसंस्थान घेरा, आपूर्ति सुचारु होने तक हाईवे पर डटी रही भीड़ 
भीड़ के गुस्से को देख अफसरों के हाथ-पांव फूले 
अमर उजाला ब्यूरो 
फीरोजाबाद। सुबह से गुल हुई बिजली जब रात नौ बजे तक भी सुचारु नहीं हुई तो लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गए। कई मोहल्लों की भीड़ एसएनएम बिजलीघर पर पहुंच गई। यहां एसडीओ को घेर कर खूब खरीखोटी सुनाई। रात बढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। विद्युत विभाग की टीम ने भी सुभाष तिराह पर कैंप कर लिया। भीड़ के गुस्से को देख अफसरों की सांस फूल रही थी और उधर फाल्ट ढूंढे नहीं मिल रहा था। 
लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीओ सचिन गुप्ता के साथ विद्युत कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया गया। एसपी सिटी आफिस में कैंप कर रही पीएसी को भी अलर्ट कर दिया गया तो क्यूआरटी के साथ कोतवाल उत्तर, दक्षिण के साथ रामगढ़ और रसूलपुर को भी फोर्स के साथ सुभाष तिराहा पर बुला लिया गया। एसएन फीडर के कर्मचारियों को पस्त होता देख एसडीओ आरके पुष्कर सुहागनगर और गांधी पार्क फीडर के कर्मचारियों के साथ लेकर सुभाष तिराहा पर पहुंच गए। जो रात करीब एक बजे तक फाल्ट तलाशते रहे। रात एक बजे सुभाष तिराह से विद्युत विभाग के अधिकारी जब आसफाबाद उप संस्थान के लिए रवाना हुए तो भीड़ भी पीछे-पीछे चल पड़ी। 

दस हजार की डिग्री, दस लाख की नौकरी
33 केबीए लाइन में फाल्ट न मिलता देख लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर तंज कस रहे थे। दस हजार की डिग्री, 10 लाख की नौकरी। लोग गुस्से में कह रहे थे कि ऐसे ही नौकरी पा ली तभी तो बीस घंटे बाद भी फाल्ट नहीं खोज पा रहे। 

वाहनों में एसी चला कर सुलाए बच्चे 
21 घंटे बिजली न मिलने से इनवर्टर जवाब दे गए। जनरेटर भी जवाब दे गए। बच्चों को परेशान देख तिलक नगर में एक परिवार के लोगों ने अपनी कार में एससी चला कर बच्चों को सुलाया।  

ठंडे पानी को भी तरसे लोग
रोजेदारों को गला तर करने के लिए ठंडा पानी तक नहीं मिला। नगला बरी, जाटवपुरी, नालबंद  के साथ नगला भाऊ के लिए दौड़ लगानी पड़ी। 

जब माथा पकड़ कर बैठे एक्सईन 
भीड़ का बढ़ता दबाव देख अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए थे। उन्होंने आनन-फानन में फायर स्टेशन के सामने से गांधी पार्क फीडर को जाने वाली 11 हजार लाइन के झंपर कटवा दिए, इसकी जानकारी एक्सईएन महेश चंद्रा को हुई तो उन्होंने एसडीओ को फटकार लगाते हुए तत्काल झंपर जोड़ने के आदेश दिए। एक्सईन का कहना था कि झंपर काटने से फाल्ट ठीक नहीं हो जाएगा। 


21 घंटे बाद फाल्ट का मिलना शर्मनाक: असीजा 
बिजली संकट पर रात को ही विधायक मनीष असीजा ने पावर कारपोरेशन के एमडी से बात की। उन्होंने कहा कि तड़के चार बजे से रात तक विभाग फाल्ट नहीं तलाश कर सका। विभाग का यह रवैया शर्मनाक है। चेकिंग के नाम पर जनता का उत्पीड़न और अवैध वसूली करने वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की तकलीफ पर संवेदनशून्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed