फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   21 buses will go to the inauguration ceremony of the National Inspiration Site.

Firozabad News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण समारोह में जाएंगी 21 बसें

Wed, 17 Dec 2025 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
21 buses will go to the inauguration ceremony of the National Inspiration Site.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शासन के निर्देश मिलने के बाद परिवहन निगम तैयारी करने में जुटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में शिकोहाबाद डिपो से 21 बसें जाएंगी। परिवहन विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। वहीं डिपो से इस समारोह में भेजी जाने वाली बसों को दुरुस्त कराना प्रारंभ कर दिया है। ताकि रास्ते में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

लखनऊ में 25 दिसंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें शिकोहाबाद डिपो से 21 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में जाने वाली बसों को क्रियाशील अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही कोहरा को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टिव टेप निर्धारित स्थानों पर लगाई जाएगी। वाहनों की विद्युत वायरिंग की दशा सुधारने का काम किया जा रहा है। इसके साथ हैडलाइट, बैकलाइट, फॉगलाइट, साइड इंडीकेटर एवं हार्न सही दशा को सुधारा जाएगा। ताकि रास्ते में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए। एआरएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बसों को तैयार कराया जा रहा है। ताकि कोई दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed