फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   209 units taking government grants will be verified

Firozabad News: सरकारी अनुदान लेने वाली 209 इकाइयों का होगा सत्यापन

Thu, 13 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
209 units taking government grants will be verified
फिरोजाबाद। वर्ष 2022-23 में शासन की सब्सिडी युक्त स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों की जांच होगी। उद्योग विभाग के अधिकारी ओडीओपी एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के जरिए स्थापित इकाइयों का सत्यापन करेंगे। शासन के निर्देशों के बाद उपायुक्त उद्योग ने सहायक प्रबंधकों को इकाइयों के सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी के तहत करीब 209 इकाइयों की स्थापना हुई। प्रदेश सरकार की सब्सिडी युक्त ओडीओपी योजना के जरिए 130 और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 79 इकाइयों की स्थापना कराई गई। इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को करीब एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि अवमुक्त की जानी है। सब्सिडी जारी करने से पूर्व उद्योग विभाग सभी लाभार्थियों और स्थापित इकाइयों जांच कराएगा। विभाग में तैनात सहायक प्रबंधक संदीप कुमार, सुनील कुमार, पूजा सिंह और शत्रुधन दिवाकर को एक माह के भीतर सभी चिह्नित इकाइयों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद सब्सिडी देने और रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




ओडीओपी एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 2022-23 में स्थापित इकाइयों का सत्यापन कराया जा रहा है। सहायक प्रबंधकों को एक माह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर लाभार्थियों को सब्सिडी की धनराशि जारी की जाएगी। - संध्या यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed