फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   200 bigha crop submerged due to Sunav miner cutting

Firozabad News: सुनाव माइनर कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 05 Feb 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
200 bigha crop submerged due to Sunav miner cutting
फिरोजाबाद। सुनाव माइनर के पास माइनर कटने से करीब दो सौ बीघा किसानों की गेहूं एवं सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने फावड़े से पानी रोकने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी जेसीबी के साथ पहुंच गए। दोपहर तक पानी बंद नहीं हो सका था। किसानों ने फसलों में भरे पानी की निकासी कराए जाने, नुकसान का आकलन कराके मुआवजा दिए जाने की मांग की है। सुनाव माइनर में पानी छोड़े जाने के साथ रविवार की रात माइनर की पटरी कटने के साथ पानी का रुख सीधे किसानों के खेतों की ओर हो गया। सुबह सुनाव निवासी किसान खेतों की ओर गए तो फसलों में पानी भरा देखा। किसान माइनर की पटरी बांधने के लिए गए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। क्यों कि पानी का बहाव काफी तेज था। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सिंचाई विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर पानी रोकने को पहुंच गए थे। दोपहर तक पानी थम नहीं सका था। माइनर कटने से सुनाव निवासी हरदौल की 30 बीघा गेहूं की फसल, राजबहादुर की 10 बीघा गेहूं, सुनील की 10 बीघा गेहूं, भंवर सिंह की 15 बीघा सरसों, 10 बीघा गेहूं, श्यामवीर की 10 बीघा गेहूं, राजवीर की पांच बीघा गेहूं, हरी बाबू पांच बीघा सरसों व पांच बीघा गेहूं, खेमचंद की पांच बीघा सरसों व पांच बीघा गेहूं, अनिल की 15 बीघा गेहं की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जय कुमार की दो बीघा सरसों, प्रमोद यादव उलायतपुर की 10 बीघा गेहूं, वीरेश की दो बीघा लहसुन की फसल के साथ आसपास के किसानों की करीब दो सौ बीघा फसल पानी भरने से खराब होने की संभावना है। किसानों ने जिला प्रशासन से पानी भरने से खराब हुई फसलों का आकलन कराके मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन


-गेहूं की फसल में पानी भरने के कारण 30 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। हवा चलने पर गेहूं कीफसल के गिरने की संभावना बढ़ गई है। जिला प्रशासन को चाहिए कि हानि का आकलन कराके उसकी भरपाई कराए। हरदौल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुनाव माइनर की पटरी कमजोर होने के साथ बीच में मिट्टी होने के कारण पानी कटा है। यदि लगातार निगरानी की जा रही होती तो शायद पानी नहीं कटता। पानी भरने से काफी फसल नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह आकलन कराके मुआवजा दिलाएं।

अनिल कुमार


सुनाव के पास माइनर के कटने की जानकारी किसानों द्वारा दी गई थी। ऊपर से नहर का पानी बंद कराके पटरी को ठीक करा दिया गया है, जिससे पानी खेतों की ओर नहीं जाने पाए। उसकी लगातार निगरानी के निर्देश जेई को दिए हैं।
रामगोपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed