{"_id":"63c1891da22f19441a501bdb","slug":"20-thousand-reward-robber-arrested-for-seven-years-firozabad-news-agr560215611-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सात साल से फरार 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सात साल से फरार 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार के इनामी जावेद पठान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि थाना पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी लुटेरे जावेद पठान निवासी अंबिका नगर सोसाइटी थाना हारिज जिला पाटन गुजरात को उसके मकान से गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर थाने लाई। यहां उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपी युवक ने वर्ष 2015 में अपने साथियों के साथ गुजरात निवासी जयंती भाई से थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड से 40 लाख रुपये की लूट की थी। जिसमें आरोपी को जेल भेजा गया था।
जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। जिसमें अभियुक्त विगत सात साल से फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई अन्य साक्ष्य एकत्रित कर बृहस्पतिवार को उसके घर पाटिन गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि मुकदमा में तीन लोग नामजद किए गए थे। जिसमें से एक विकास ठाकुर की मौत हो चुकी है। राजू भाई निवासी अहमदाबाद भी गैंगस्टर में फरार चल रहा है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।