{"_id":"62853950b50a9a1ffc25ddba","slug":"20-increase-in-daily-wages-of-workers-working-in-glass-bangle-factories-firozabad-news-agr533873547","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच चूडी कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के दैनिक मेहनताना में 20 की बढोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच चूडी कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के दैनिक मेहनताना में 20 की बढोत्तरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच चूड़ी कारखानों में अलग-अलग काम करने वाले विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों के दैनिक मेहनताना में 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। चूड़ी कारखानों में कार्यरत श्रमिक लंबे समय से दैनिक मेहनताना बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिस पर कारखानेदारों ने गत दिवस यह निर्णय लिया।
कांच चूड़ी कारखानों में एक अड्डा पर कुल 22 श्रमिक काम करते हैं। सभी श्रमिक गत दो माह से दैनिक मेहनताना बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मांग के अनुरूप दैनिक मेहनताना में बढ़ोत्तरी नहीं होने के कारण चूड़ी श्रमिकों में असंतोष की स्थिति भी उत्पन्न हो ही थी। मंगलवार को द इंडस्ट्रीयल कॉपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष बिन्नी मित्तल एवं अन्य पदाधिकारियों और चूड़ी कामगारों के बीच वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान बनी सहमति के आधार पर कारखानेदारों ने एक अड्डा पर काम करने वाले सभी 22 श्रमिकों के दैनिक मेहनताना में एकमुश्त 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। वार्ता के दौरान कारखानेदारों की ओर से संजय जैन घंटू के अलावा श्रमिकों की ओर से राजू, अर्जुन सिंह, सोबरन, कैलाशी मौजूद रहे।