फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2.67 billion to develop the district

2.67 अरब से होगा जिले का विकास

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
2.67 billion to develop the district
जिला योजना समिति की बैठक लेते जिला प्रभारी मंत्री
 प्रदेश के पंचायतीराज, लघु सिंचाई एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजकिशोर सिंह ने दो अरब 67 करोड़ की जिला योजना को हरी झंडी दे दी। बैठक में सड़क, पेयजल के साथ शिक्षा पर खासा जोर दिया। जिला योजना समिति के सदस्यों को 25-25 और विधायक, सांसद को 75-75 सोलर लाइटें देने का निर्णय लिया गया। साफ कहा कि गांव के विकास को वरीयता दी जाएगी। जिले में पीएमजीएसवाई योजना से बनी सड़कों के खोदे होने का मामला सदस्यों के साथ कई विधायकों ने उठाया। प्रभारी मंत्री ने भाजपा विधायक से योजना को सरल कराने की बात कही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री राजकिशोर सिंह ने 45 मिनट विभागवार तैयार बजट पर मंथन किया। सीडीओ सुजीत कुमार ने विभागवार तैयार प्रस्तावों को रखा। पर्यटन क्षेत्र में डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव पर नगर विधायक मनीष असीजा ने छदामीलाल जैन मंदिर के लिए बजट रखे जाने की बात कही। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने गुदाऊं की शाला, जसराना विधायक रामवीर यादव ने जखई मेले के विकास का प्रस्ताव रखा। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने गांव के विकास पर जोर दिया। जिला योजना की समिति के सदस्यों द्वारा पांच-पांच किलोमीटर सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव को शामिल करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को दिए। नगर विधायक मनीष असीजा ने पॉलीटेक्निक में फीरोजाबाद के उद्योग के ही हिसाब से कोर्स प्रारंभ करने की बात कही। इस पर डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि वह इसका प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में प्रभारी मंत्री के साथ विधायकों ने भाजपा विधायक मनीष असीजा को घेरने का प्रयास किया। प्रभारी मंत्री ने स्वयं कहा कि वह जिला योजना समिति के सदस्यों को अपनी ओर से कुछ दें। विधायक ने अपने निधि से सदस्यों के काम कराने का भरोसा दिलाया। एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, ब्रजेश उपाध्याय, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीडीओ आरके राम, सीएमओ डा. पुष्कर आनंद, डीपीआरओ बनवारी सिंह, डीएसटीओ अशोक कुमार, सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला, डीआईओएस रवींद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



किस विभाग को कितना मिलेगा धन
सड़क एवं पुल निर्माण पर 69.40 करोड़, शिक्षामित्रों के मानदेय एवं बाउंड्रीवाल और प्राथमिक शिक्षा के लिए 12.99 करोड़, ग्रामीण पेयजल 31.50 करोड़, शहरी पेयजल 3.37 करोड़, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम को 22.70 करोड़, होम्योपैथिक को 14 लाख, आयुर्वेदिक चिकित्सा को 56.99 लाख, ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया एवं इंदिरा आवास के निर्माण के लिए 15.80 करोड़ का प्रावधान रखा। पर्यटन विभाग ने सूफी साहब की दरगाह, जखइया महाराज मेला, चंद्रवार जैन मंदिर के साथ आधा दर्जन स्थलों के सुधार के लिए डेढ़ करोड़ का प्रावधान रखा। नेडा को 1.10 करोड़, राजकीय लघु सिंचाई विभाग को 3.57 करोड़, निजी लघु सिंचाई विभाग को 4.46 करोड़, पंचायती राज विभाग को 11.39 करोड़, ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार कार्यक्रम के लिए 31.11 करोड़, वन विभाग को 252.38 लाख, कृषि विभाग को 32 लाख, लघु एवं सीमांत किसानों को 2.21करोड़, पशुपालन 564.59 लाख, दुग्ध विकास विभाग को 743.10 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण 394.24 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण 528.37 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण 34.83 लाख, सामान्य जाति 152.25 लाख, सेवायोजन 47.27 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण योजना 59.75 लाख, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1235.34 लाख, विकलांग कल्याण के लिए 137.24 लाख, महिला कल्याण 398.23 लाख का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने जिले के अफसरों को दी बधाई
जिले के प्रभारी मंत्री राजकिशोर सिंह ने जिले के अफसरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फीरोजाबाद तथा अलीगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां जिला योजना समिति की सबसे पहले हुई है। यहां के विकास के लिए हम पूरी मेहनत करेंगे।  


विधायक ने ‘अमर उजाला’ की खबर का दिया हवाला
नगर विधायक मनीष असीजा ने जिला योजना समिति की बैठक में ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रकाशित जिला योजना समिति को धनावंटन में पांच वर्षों की स्थिति पर प्रकाशित खबर का हवाला दिया। नगर विधायक ने कहा कि जिला योजना बने तो धन का आवंटन होना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि जिला योजना को बंद तो नहीं किया जा सकता। इसके माध्यम से गांव गली तक का विकास होता है। सीडीओ सुजीत कुमार ने कब कितना धन आवंटन हुआ, इसका ब्योरा प्रस्तुत किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने की लाइटें देनें की घोषणा
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने जिला योजना के सभी सदस्यों को पांच-पांच सोलर लाइटें तुरंत देने की घोषणा प्रभारी मंत्री के समक्ष की। साथ ही स्पष्ट कहा कि शीघ्र लाइटें और मिलेंगी।

सांसद अक्षय और बसपा विधायक नहीं पहुंचे
जिला योजना समिति की बैठक में सांसद अक्षय यादव के साथ बसपा विधायक राकेश बाबू एडवोकेट भी नहीं पहुंचे। वहीं जिले के शेष चार विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed