{"_id":"60cb92298ebc3e32cd74292d","slug":"2-6-lakh-people-have-been-vaccinated-no-one-s-condition-deteriorated-firozabad-news-agr496106873","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.6 लाख लोग करा चुके हैं टीकाकरण, नहीं बिगड़ी किसी की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.6 लाख लोग करा चुके हैं टीकाकरण, नहीं बिगड़ी किसी की हालत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना टीका की 2.6 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं, लेकिन लोगों का भ्रम अभी तक नहीं टूटा है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले देहात क्षेत्रों में अभी तक 20 फीसदी ही टीकाकरण हुआ है। जबकि टीकाकरण न तो किसी की मौत हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ा है।
जनपद में 16 जनवरी से कोरोना से बचाव को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण कराया गया। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों के टीकाकरण कराया गया। जिले में अभी तक दो लाख 61 हजार 896 डोज लगाई जा चुकी हैं। 37, 735 लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली हैं। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि कोरोना टीकाकरण से किसी की जान गई है। न ही कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ा है। सिर्फ हल्का बुखार, सिर दर्द जैसी एक दिन की समस्या कुछ लोगों को रही है। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों की हिस्सेदारी बेहद कम है।
देहात में टीकाकरण में पिछड़ने के यह है कारण
- लोगों में व्याप्त भ्रांतियां
- लोगों में जागरूकता की कमी।
- रजिस्ट्रेशन के लिए एंड्रायड मोबाइल का न होना।
- स्वयंसेवी संस्थाओं का रुचि न लेना।
- टीकाकरण अभियान के प्रचार- प्रसार में कमी।
- टीकाकरण के सत्र गांव से दूर लगना।
- टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में भ्रांतियां हैं, उनको दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। टीकाकरण के फायदे गिनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गांव में कई लोग टीका लगवा चुके हैं। टीकाकरण से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। इसलिए अन्य ग्रामीण भी टीकाकरण कराएं। हम योजना बना रहे हैं कि लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को तोड़ा जा सके। गांव में 18 साल से अधिक उम्र के शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन
हरवीर सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत पाढ़म
कोरोना टीकाकरण के आंकड़े
जनपद में लगीं कोरोना की कुल डोज- 2, 61, 896
वैक्सीन की पहली डोज- 2, 24,161
वैक्सीन की दूसरी डोज- 37, 735
टीकाकरण
महिला- 92, 832
पुरुष- 1, 31, 261