{"_id":"5c6c4793bdec2275c51245b9","slug":"191550600083-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेक प्लांट में आई खराबी, रुकी गंगाजल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेक प्लांट में आई खराबी, रुकी गंगाजल की आपूर्ति
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इंटेक प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण दो दिन से शहर में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जेड़ाझाल से गंगाजल न आने पर शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
जेड़ाझाल नहर से नंदपुर में बने इंटेक प्लांट पर गंगाजल आता है। यहां से सैलई में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंगाजल को फिल्टर कर शहर में बने ओवरहैड व सीडब्लूआर के माध्यम से जनता तक पहुंचता है। दो दिन से इंटेक प्लांट में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण शहर में गंगाजल की आपूर्ति बाधित हो गई है।
ऐसी स्थिति में जलकल विभाग द्वारा शहर में स्थापित नलकूपों का संचालन कराकर ओवरहैड टैंक भरकर पेयजल की आपूर्ति दी जा रही है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन सिंह ने बताया कि दो दिन से गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में नलकूपों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है। संभवत: बुधवार सुबह गंगाजल की आपूर्ति सुचारू हो सकती है।