{"_id":"f027111a002a0f3bde5f20906d4fb43d","slug":"189-million-medical-college-on-20-acres-built-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 एकड़ जमीन पर 189 करोड़ से बनेगा मेडिकल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 एकड़ जमीन पर 189 करोड़ से बनेगा मेडिकल कालेज
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई कारणों से अधर में लटका मेडिकल कालेज का प्रस्ताव पास हो गया है। केंद्र की मोहर लगने के बाद स्थायी समिति ने इसे अंतिम रुप दे दिया और अब जल्द ही मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य भी शुरू हो जाएगा। निरस्त सदर विधायक मनीष असीजा ने केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव बीपी शर्मा से मिलकर उन्हें मेडिकल कालेज संबंधी अन्य दस्तावेज सौंपे साथ ही प्रक्रिया को गति देने का अनुरोध किया। जिला जेल के निकट 20 एकड़ जमीन पर 189 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बनाया जाएगा।
बता दें कि मेडिकल कालेज का प्रस्ताव प्रदेश सरकार की बेरुखी और अधिकारियों के लचर रवैये के चलते अधर में लटका हुआ था। पहले डीसीआर बनाने में देरी हुई, फिर जगह चिह्नित नहीं होने की वजह से प्रस्ताव निरस्त होने की कगार पर पहुंच गया था। 27 नवंबर तक कालेज के लिए भूमि का चयन नहीं हो सका था। लेकिन विधायक मनीष असीजा ने केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव बीपी शर्मा से दिल्ली में उनके कार्यालय में मुलाकात कर फीरोजाबाद में मेडिकल कालेज की स्वीकृति के संबंध में बात की। केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि मेडिकल कालेज का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। स्वास्थ्य सचिव ने निरंतर गतिशीलता बनाए रखे जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज के लिए राज्य सरकार डीसीआर भी नहीं बना रही थी। विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाने के बाद मुश्किल से डीसीआर बनाई गई। उसके बाद 27 नवंबर तक राज्य सरकार ने जगह चिह्नित नहीं की। इस वजह से यह प्रस्ताव निरस्त होने जा रहा था। केंद्रीय मंत्रियों एवं स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर फाइनल मोहर लग गई है। जिला जेल के निकट 20 एकड़ जमीन पर 189 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। इससे पूर्व वे केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संयुक्त सचिव अली आर रिजवी से भी मिले थे और फीरोजाबाद में मेडिकल कालेज की स्वीकृति एवं प्रगति की बात कही थी।