{"_id":"61d998344e167c653339dc59","slug":"18-47-lakh-voters-will-elect-mlas-in-five-assemblies-of-the-district-firozabad-news-agr52058917","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पांच विधानसभाओं में 18.47 लाख मतदाता चुनेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पांच विधानसभाओं में 18.47 लाख मतदाता चुनेंगे विधायक
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारी और तेज कर दी हैं। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 18 लाख 47 हजार 183 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में 1293 मतदान केंद्रों 2171 बूथ बनाए गए हैं।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिले को 16 जोन एवं 188 सेक्टरों में बांटकर अफसरों को तैनात किया है। जिले की 2171 बूथों पर चाक चौबंद सुरक्षा के साथ ही एक हजार बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। 160 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ-साथ 90 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम पांच-पांच मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव में शराब के साथ ही पैसा बांटने वालों पर आयोग की टीमें कड़ी निगरानी रखेंगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में फ्लाइंग स्क्वाड दस्ता, स्टेटिक टीम, वीडियो निगरानी टीम, व्यय लेखा टीम का गठन कर दिया है। फ्लाइंग स्क्वाड विधानसभा क्षेत्र के बार्डर पर पड़ने वाले मार्गों पर वाहनों की चेकिंग करेगी। यदि किसी वाहन में नकदी, अवैध शराब ले जाते हुए मिली तो जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा केंद्र बूथ कुल मतदाता
टूंडला 306 458 371610
जसराना 359 470 363550
फिरोजाबाद 116 442 436579
शिकोहाबाद 238 404 355763
सिरसागंज 274 397 319681
---------------------------------------
कुल 1293 2171 1847183