फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कशमकश, कई तरह की अटकलें

भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कशमकश, कई तरह की अटकलें

Wed, 27 Mar 2019 11:11 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कशमकश, कई तरह की अटकलें
BJP LOGO - फोटो : demo pic
दीपक जैन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। तीसरे चरण के लिए 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चार अप्रैल तक नामांकन होंगे। 23 अप्रैल को मतदान है। लेकिन भाजपा का उम्मीदवार अभी तक तय नहीं हुआ है। उम्मीदवार को लेकर भाजपा में उच्च स्तर पर बड़ी कशमकश की स्थिति बताई जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट को लेकर किसी खास फार्मूले पर मंथन कर रही है। भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इस पर तमाम तरह की अटकलें और तरह-तरह के कयास हैं।

मैनपुरी और फिरोजाबाद दोनों सीटों पर सैफई परिवार के महारथी चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव हैं, तो फिरोजाबाद में शिवपाल यादव और अक्षय यादव हैं। फिरोजाबाद सीट पर सैफई परिवार के ही दो चेहरे आमने-सामने हैं। यहां चाचा-भतीजे की लड़ाई में भाजपा किस समीकरण पर मंथन कर रही है इसकी थाह कोई नहीं ले पा रहा है। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि फिरोजाबाद सीट पर क्या होगा?
विज्ञापन


इसकी जानकारी भाजपाध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी के अलावा किसी को नहीं है। यूं तो चर्चा में पिछले कई दिनों से कई नाम टिकट के दावेदारों में उछल रहे थे। लेकिन लगातार देरी होने से टिकट के दावेदार भी अब खामोश बैठ गए हैं और अंदर की रणनीति को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि लगता है कि पार्टी में उच्च स्तर पर इस सीट को लेकर कुछ और ही मंथन चल रहा है। एक दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी कि भाजपा यहां क्या चुनावी दांव खेलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल थामे बैठे हैं कार्यकर्ता..प्रत्याशी पर टकटकी
भाजपा के कार्यकर्ता दिल थामे बैठे हैं और पल-पल एक दूसरे से यही पूछते हैं क्या हुआ कोई नाम सुनाई दे रहा है क्या...? भाई ऊपर क्या चल रहा है...? किसका नाम चल रहा है...? कुछ समझ में नहीं आ रहा यहां क्या होने वाला है...? मोबाइल फोन पर भाजपा के नेता आपस में कुछ इसी तरह की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा की जब सूची आई तब बड़ी उम्मीद जागी। स्थानीय भाजपा नेताओं ने तीन-तीन बार सूची को इसलिए पढ़ा कि शायद एक बार पढ़ने में फिरोजाबाद के उम्मीदवार का नाम पढ़ने से छूट गया हो।

पार्टी यहां दमदारी से चुनाव लडे़गी। तीन अप्रैल से पहले प्रत्याशी का चेहरा सामने आ जाएगा। संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है। दो दिन पहले आगरा आगमन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगरा में बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने शिवपाल सिंह के समर्थकों द्वारा भाजपा को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार पर नाराजगी भी जताई थी। कहा था पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लडे़गी। पार्टी का शिवपाल यादव की पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन चल रहा है।
मानवेंद्र प्रताप लोधी , जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed