फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आज लेखनी लेलो मेरी, हाथों में भाला दो

आज लेखनी लेलो मेरी, हाथों में भाला दो

Mon, 18 Feb 2019 10:47 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आज लेखनी लेलो मेरी, हाथों में भाला दो
Gosthi - फोटो : amar ujala
शिकोहाबाद। साहित्यकार स्मृति सम्मान समिति ने सोमवार को नगर के साहित्य मनीषियों की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में किया। जिसमें शहीदों की याद में कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। अध्यक्षता कन्नौज के वरिष्ठ कवि विश्वनाथ द्विवेदी ने की।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद गीतकार शिव सागर शर्मा ने पढ़ा- आलिंगन को व्याकुल हैं, चारों मीनारें ताज की, दो वाहें शाहजहां की हैं, दो बहियां हैं मुमताज की। नगर के कवि ब्रह्मानंद झा ने शहीदों को नमन किया- आज रात को स्वर्ग से आई ये आवाज, एक बार मौका मुझे दे दे धोखेबाज।
विज्ञापन


बुलंदशहर के कवि डॉ. आलोक बेजान ने कहा- जिसकी जो भी हद में उसी हद में रहेगा, कोई धोती में रहेगा, कोई तहमद में रहेगा। ये तय हुआ कि बागी तो चंबल में रहेंगे, डाकू तो कहीं का भी हो संसद में रहेगा। व्यंग्य कार प्रशांत उपाध्याय ने कहा- अब न इसे जरूरत है दया की, क्षमा की या प्यार की बोली की, इसे जरूरत है सिर्फ सीने पर गोली की। डॉ. मुकेश मणिकांचन ने पढ़ा- फूलों की अब नहीं मुझे तुम शूलों की माला दो, आज लेखनी लेलो मेरी, हाथों में भाला दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आए अरविंद पथिक ने पढ़ा जब तक है भारत टुकड़ों में तोष नहीं कर लेना, खंडित भारत भू से ही संतोष नहीं कर लेना। डॉ. राजकुमार रंजन, हरिश्चंद्र, कृपाशंकर शर्मा शूल, विजय चतुर्वेदी, यतीश चतुर्वेदी, महेश चंद्र मिश्रा और गिरीश चंद्र जैन आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन प्रशांत उपाध्याय ने किया।


इस अवसर पर साहित्य प्रकाश दीक्षित, ब्रह्मानंद झा, राजबहादुर उपाध्याय, सोनम पालीवाल,प्रशांत चतुर्वेदी, क्रांति शर्मा, मुकेश बाबू मौजूद रहे। राज पचौरी ने आभार जताया।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed