{"_id":"61a7b4b3eb9db402895ca977","slug":"17-samples-spread-including-paneer-and-mawa-firozabad-news-agr516486053","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर, मावा समेत 17 के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर, मावा समेत 17 के नमूने फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनीर, मावा समेत 17 के नमूने फेल
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सितंबर और अक्तूबर माह में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। बुधवार को प्रयोगशाला से इनकी रिपोर्ट आ गई। इसमें पनीर, मावा और छेना के नमूने जांच में असुरक्षित मिले। कुल 17 नमूने जांच में फेल हो गए।
नसीरपुर में राधेश्याम निवासी कुतकपुर से लिए पनीर के नमूने में केमिकल की मिलावट मिली। शीतल खां रोड स्थित अजीत कुमार से मीठी गोली में केमिकल का इस्तेमाल पाया गया। इसे बच्चे सेवन करते थे, जो प्रयोगशाला ने खतरनाक बताया गया। रूप सिंह निवासी नत्थू का पुरा से लिया मावा का सैंपल भी जांच असुरक्षित पाया गया। मोहम्मद समीर निवासी रामगढ़ से लिए छेना भी सिंथेटिक दूध से बनाया गया। यह नमूना भी मानव जीवन के लिए असुरक्षित बताया गया है। निर्मल जैन निवासी शंकरपुरी से लिया दूध निर्माण के लिए अपमिश्रक का नमूना फेल आया। प्रदीप कुमार निवासी भामई और अनिल जैन निवासी शिवनगर टूंडला से लिए खोवा की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। सुहानी गोल्ड बेकरी सिद्धार्थनगर में निर्मित लिया बेकरी के नमूना पैकेट पर पूरी जानकारी अंकित न होने के कारण फेल हो गया। नगला हीरा निवासी राकेश कुमार से बर्फी और मुकुट सिंह निवासी शिकोहाबाद से लिया मावा, राजेंद्र सिंह निवासी पिन्नापुरा से लिया मावा, राजा बाबू से लिया म्योनिस का नमूना फेल हुआ है। अन्य नमूने भी जांच में मानक के अनुसार नहीं पाए गए। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पांच नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। जबकि 12 नमूने मिथ्याछाप या गुणवत्ता विहीन मिले। इन विक्रेताओं के खिलाफ वाद दायर किया जा रहा है।