फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   159 girls got mass marriage

159 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

Sun, 18 Jul 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
159 girls got mass marriage
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को जिले में 159 कन्याओं का विवाह धूमधाम के साथ कराया गया। इसमें 36 मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी शामिल हैं। बैंडबाजों के साथ बारात निकाली गई तो जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी बाराती बने नजर आए। मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में वर कन्याओं ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज में 59 हिंदू जोड़ों के साथ ही 22 मुस्लिम तथा शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस में 64 हिंदू जोड़ों के साथ 14 मुस्लिम जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के अनुसार कराया गया। तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में निकाय एवं ब्लॉकवार बने पांडालों में दूल्हा एवं दुल्हन का विवाह की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ बारात निकली तो नगर विधायक मनीष असीजा, सीडीओ चर्चित गौड़, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, पार्षद उदय प्रताप सिंह, निकुंज शुक्ला, एसडीएम सदर राजेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी के साथ ही नगर निगम के अधिकारी बाराती बने। पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ वर कन्याओं को माला पहनाने के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दी। इसके बाद फेरे लेकर सात वचन दिलाए। सीडीओ चर्चित गौड़,नगर आयुक्त विजय कुमार ने कन्यादान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख एका ज्योति किरन राजपूत, विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या राजपूत, शिकोहाबाद चेयरमैन मुमताज बेगम, अब्दुल वाहिद, शिकोहाबाद एसडीएम देवेंद्र सिंह ने वर एवं कन्याओं का आशीर्वाद प्रदान किया।

मुस्लिम कन्याओं का काजी ने पढ़ाया निकाह
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 36 मुस्लिम कन्याओं का निकाह काजी द्वारा पढ़ाया गया। इस दौरान मुस्लिम कन्याओं के लिए अलग से पांडाल सजाने के साथ काजी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed