फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1563 employees gave training on the first day in the district

जिले में पहले दिन 1563 कर्मचारियों ने दिया प्रशिक्षण

Thu, 06 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
1563 employees gave training on the first day in the district
जिले में पहले दिन 1563 कर्मचारियों ने दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में जिले के सभी नौ ब्लॉक, निकायों एवं तहसीलों के कार्यालयों को मिलाकर 19 स्थानों पर कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन जिले में 1563 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने प्रशिक्षण के लिए पांच जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।
जिला प्रशासन के द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिए जाने का क्रम प्रारंभ हो गया है। ब्लाक एवं तहसील के साथ ही जिले की सभी नगर निकायों के साथ ही संस्थानों पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सदर ब्लाक के साथ नगर निगम फिरोजाबाद, नगर पालिका शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना, एका, मक्खनपुर सहित कई स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक मत्स्य अधिकारी श्री किशन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ ने छह से आठ जनवरी एवं 11 व 12 जनवरी को होने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए छह नोडल अधिकारी तैनात किया है। सदर तहसील में जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह,शिकोहाबाद तहसील में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा,विकास भवन सभाकक्ष में जितेंद्र कुमार जिला अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग अधिकारी,तहसील सिरसागंज में पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय तथा तहसील टूंडला में उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुमार कुरील एवं तहसील जसराना में जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed