फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नई आबादी नगला पचिया में नहीं घूमा विकास का पहिया

नई आबादी नगला पचिया में नहीं घूमा विकास का पहिया

Mon, 03 Jun 2019 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नई आबादी नगला पचिया में नहीं घूमा विकास का पहिया
नगला पचिया नई आबादी में कच्ची सडकों और गलियों में जलभराब की स्थिती - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। 15 साल पूर्व बसे नई आबादी के मोहल्ला नगला पचिया में विकास का पहिया नहीं घूमा है। यहां न गलियां बनी और न ही सड़क बन सकी है इससे चलते जलभराव होता है।
विज्ञापन


हिमांयुपुर सब्जी मंडी के समीप नई आबादी नगला पचिया को बसे करीब 15 साल हो गए। यह क्षेत्र नगर निगम की सीमा में आता है। फिर भी क्षेत्र में न तो नालियां बनी है और न ही सड़क। पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


क्षेत्र की गलियों के साथ सड़क का भी कई बार सर्वे हो चुका है। लेकिन विकास के नाम पर एक ईंट निगम ने नहीं लगर्वाई। अवैध खनन करने वालों ने वाहनों की निकासी का यही रास्ता अपना लिया है। लोग विरोध करते है तो झगड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
राजवीर सिंह, क्षेत्रीय नागरिक

सबसे अधिक दिक्कत बरसात के दिनों में होती है। पानी की निकासी का साधन न होने के कारण मोहल्ला तालाब का रूप धारण कर लेता है।
विपिन कुमार, क्षेत्रीय नागरिक

बालू और मिट्टी खनन के ट्रैक्टर ट्राली इधर से गुजरती है। इस कारण सड़क और अधिक खराब हो गई है। मना करने पर चालक विवाद करने पर अमादा हो जाते है।
पप्पू कुमार, क्षेत्रीय नागरिक

कुछ समय पूर्व सड़क बनी थी। लेकिन आधा काम होने के कारण बनी हुई सड़क भी टूट गई है। इसके चलते परेशानी और बढ़ गई है।
नीरज, क्षेत्रीय नागरिक

पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन कनैक्शन नहीं दिए गए है। पानी की दिक्कत काफी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
शांतिदेवी, क्षेत्रीय निवासी

समस्याओं के कारण लोग खुद का मकान छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर हो रहे हैं। स्कूल खुल जाने पर बच्चे आए दिन गिरकर घायल हो जाते है।
शकुंतला देवी, क्षेत्रीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed