{"_id":"5cead517bdec2207177168a4","slug":"15588938961-firozabad-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारखी में एक परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारखी में एक परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ परिवार ट्रामा सेंटर में उपचार कराते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी क्षेत्रांर्गत रविवार को आतीपुर निवासी एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आठ लोगों की अचानक हालत बिगड़ने से परिवार में चीत्कार मच गई। ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए।
रघुवीर सिंह निवासी आतीपुर के एक परिवार ने शनिवार देेर शाम खाना खाया। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने खाने के साथ सुबह की बची हुई आलू चन्ना की सब्जी भी खाई। खाना खाने के बाद सभी परिजन रात को सो गए। लेकिन सुबह तड़के ही एक के बाद एक आठ लोगों की हालत तेजी से बिगड़ना शुरू हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घबराने लगे। फूड प्वाइजनिंग के शिकार सभी लोगाें को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर सत्यवती को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
जबकि फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए अमरपाल (35), सरोज (30), योगेश (30), प्रीति (25)के अतिरिक्त अनुज (12)के अतिरिक्त निशांत (07), खुशी, अशिंका को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से बचाव को एडवायजरी जारी
सीएमओ ने फूड प्वाइजनिंग से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं। शनिवार को हुई स्वास्थ्य संबंधी एक बैठक के दौरान सीएमओ एसके दीक्षित ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से बचाव के लिए अशुद्ध पेयजल व खराब दुग्ध पदार्थों से बने खाद्य सामग्री का प्रयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि बासी खाना किसी भी दशा में सेवन नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि लोग दूध से बनी बासी खीर एवं मिठाइयों के सेवन से परहेज करें।