फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कोचिंग सेंटरों पर नहीं मिले आग बुझाने के यंत्र

कोचिंग सेंटरों पर नहीं मिले आग बुझाने के यंत्र

Mon, 27 May 2019 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों पर नहीं मिले आग बुझाने के यंत्र
coching - फोटो : amar ujala
शिकोहाबाद। सूरत में तक्षशिला कोचिंग सेंटर में आग लगने से मृत 19 बच्चों की मौत के बाद रविवार को फायर ब्रिगेड विभाग की नींद खुल गई। विभाग ने रविवार को सुबह आठ बजे से नगर के कोचिंग सेंटरों पर पड़ताल की।
विज्ञापन


शुक्रवार को सूरत के तक्षशिला कोचिंग सेंटर में ऊपरी मंजिल में आग लगने से कोचिंग में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। सभी संगठनों ने छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया। बड़ी घटना के बाद भी शनिवार को फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी नींद से जागे और रविवार को सुबह आठ बजे से एटा चौराहा पर कोचिंग सेंटरों में पड़ताल की। कई संचालक कोचिंग बंद कर भाग गए। खुली मिली कोचिंग पर विभाग ने अग्निशमन यंत्रों के बारे में और विभाग की ओर से एनओसी मांगी तो कोई संचालक नहीं दिखा सका। विभाग ने कोचिंग संचालकों को शीघ्र अग्निशमन संयंत्र लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी रामलढ़ेते यादव ने बताया कि कोई भी संचालक बेसमेंट में कोचिंग संचालित नहीं करेगा। अगर बेसमेंट में कोचिंग संचालित पाई गई तो संचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed