फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   राहुल गांधी बताएं, देश की जनता को किसने गरीब बनायाः निरंजन ज्योति

राहुल गांधी बताएं, देश की जनता को किसने गरीब बनायाः निरंजन ज्योति

Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
anant jain anant anant
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी बताएं, देश की जनता को किसने गरीब बनायाः निरंजन ज्योति
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को जिले के निषाद बहुल क्षेत्र गढ़ी तिवारी में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने के राहुल गांधी के बयान पर कहा कि जनता को सोचना चाहिए कि देश पर सबसे अधिक किसका शासन रहा है और गरीबी के लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन


इससे पहले भी दस साल कांग्रेस की सरकार रही, तब गरीबों की सुध क्यों नहीं ली। इंदिरा गांधी ने 1971 में गरीबी हटाने का वादा किया था। पीएम मोदी को जुमलेबाज कहने वाला नेहरू-गांधी परिवार सबसे बड़ा जुमलेबाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो कश्मीर में भी हमें बीजा लेकर जाना पड़ता। जेल जाने के डर से मोदी को हटाने के लिए सभी विपक्षी दल एक हो गए हैं।

घोटाले कांग्रेस सरकार में हुए, चौकीदार ने पकड़े तो कोर्ट से जमानत लेने वाले एक मंच पर आ गए। 2019 में मोदी सरकार आने पर सभी जेल जाएंगे। इस दौरान प्रदेशमंत्री बीएल वर्मा, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, लोकसभा संयोजक रामकैलाश यादव मौजूद थे। संचालन अविनाश सिंह भोले ने किया।

बिना प्रत्याशी घोषित किए भाजपा की यह पहली चुनावी सभा सुर्खियों में रही। मीडिया से बातचीत साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल निशान है। निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी के अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस भी समझ चुकी है कि हिंदुओं की उपेक्षा करके कोई सरकार नहीं बन सकती है।


कई सांसदों के टिकट काटने के सवाल पर कहा कि ये संसदीय बोर्ड का फैसला है। लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को उनकी बढ़ती उम्र के चलते प्रत्याशी नहीं बनाया है। वह मार्गदर्शक मंडल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed