फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मतदाता बनने के लिए युवाओं में उत्साह

मतदाता बनने के लिए युवाओं में उत्साह

Sun, 24 Feb 2019 11:57 PM IST
itisha itisha itisha itisha
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदाता बनने के लिए युवाओं में उत्साह
युवा मतदाताओं में उत्साह - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को शहरी क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर युवा वर्ग निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र छह का इस्तेमाल किया। मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन


मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन नगर निगम क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर बीएलओ सुबह से मुस्तैद रहे। एसआरके, सीएल जैन कॉलेज, हिमांयूपुर व तहसील स्थित परिषदीय विद्यालय में बने मतदेय स्थलों पर युवा मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए जरूरी प्रपत्र का इस्तेमाल करते नजर आए।
विज्ञापन


-जनवरी माह में आयु संबंधी अर्हता पूर्ण की है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को उत्सुक हूं।
अंकिता जैन।

-मतदाता सूची में नाम दर्ज पहले से है, लेकिन पता गलत है। संशोधन के लिए फार्म भरा है।
मुकेश कुमार।

-मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चहाती हूं। फार्म भर कर दे दिया है। उम्मीद है लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकूंगी।
सुमनदेवी।
-मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पहले भी फार्म भरे, लेकिन नाम दर्ज नहीं हुआ। इस बार फिर से फार्म भरा है।
अनिल कुमार।

दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान शनिवार को जिले में 435 युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र संख्या छह का इस्तेमाल किया। संशोधन के लिए 59 व नाम प्रथक कराने के लिए 198 लोगों ने जरूरी प्रपत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता जागरूता अभियान के तहत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशन पर विशेष शिविर लगा कर मतदाताओं को वीवीपैड व ईवीएम के माध्यम से मतदान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed