{"_id":"5c63009bbdec225eb65df948","slug":"151549992091-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को रोकने पर भड़के सपाई, जगह-जगह योगी के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को रोकने पर भड़के सपाई, जगह-जगह योगी के पुतले फूंके
विज्ञापन
sp workers protest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के कार्यक्रम में प्रयागराज जाते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने के विरोध में मंगलवार को जिले के सपाई सड़क पर उतर आए। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंके। इस दौरान पुलिस से विवाद भी नोकझोंक हुई।
मुद्दे को सियासी गरमी देते हुए सांसद अक्षय यादव के साथ सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं ने पहले गांधी पार्क पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उसके बाद नारेबाजी करते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंच गए।
यहां सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, वरिष्ठ नेता अवनींद्र यादव, व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव राजनारायन गुप्ता मुन्ना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। एसडीएम देवेंद्र सिंह सपाइयों से बातचीत करने धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि जब तक राज्य सरकार माफी नहीं मांगती, धरना जारी रहेगा। इधर, सपाई धरना दे रहे थे, उधर जाटवपुरी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का एक और पुतला फूंक दिया। यहां सपाइयों की पुलिस से झड़प हो गई। शिकोहाबाद की तरफ से ट्रैक्टरों से सुभाष तिराहे पर आ रहे सपाइयों को भी पुलिस ने रोक दिया। सपाई गलियों में होते हुए धरना स्थल पर पहुंच गए।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष एहतशाम अली बाबर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष केवी यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष आशू यादव, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष बंटू कठेरिया, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला अंसारी, छात्रसभा महानगर अध्यक्ष जगमोहन यादव, विनय वाल्मीकि, योगेश गर्ग आदि मौजूद थे।