फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   15 polling places of four assembly constituencies will be shifted to another place

चार विधानसभा क्षेत्र के 15 मतदेय स्थल दूसरी जगह पर होंगे स्थानांतरित

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
15 polling places of four assembly constituencies will be shifted to another place
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान टूंडला विधानसभा क्षेत्र के 11, जसराना एवं शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदेय स्थलों को परिवर्तित किये जाने के साथ ही सदर क्षेत्र की विधानसभा में जवाहर लाल नेहरू विद्यालय पर बना बूथ संख्या छह को नजदीक में ही और मुस्लिम पब्लिक स्कूल पर बने मतदेय स्थल को नैनी चौराहा पर स्थानांतरित किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाचन संबंधी के बैठक में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों व निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ अफसरों ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त अथवा जीर्णक्षीर्ण मतदेय स्थलों की समीक्षा की। समीक्षा में जिले की टूंडला विधानसभा क्षेत्र में स्थित 11 जीर्णक्षीर्ण अवस्था वाले मतदेय स्थलों को सर्वसम्मति से अन्यत्र स्थापित किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में शिकोहाबाद में एक बूथ एवं जसराना में एक मतदेय स्थल को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने पर सहमति दी गई। फिरोजाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में भी बूथ संख्या छह जवाहर लाल नेहरू विद्यालय ऐलानी नगर में बना बूथ अत्यंत संकरे स्थान पर होने के कारण पूर्व माध्यमिक विद्यालय आसफाबाद पर स्थानांतरित किया जायेेगा। वहीं मुस्लिम पब्लिक स्कूल जाटवपुरी बंद होने के कारण मतदेय स्थल अब सेंट जैवियर प्राथमिक विद्यालय नैनी चौराहे पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन एडीएम अभिषेक सिंह ने किया। बैठक में एनसीपी जिलाध्यक्ष पूर्णकांत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस धर्म सिंह यादव, जिला सचिव सीपीआई भूरी सिंह यादव, विधायकों के प्रतिनिधि एवं सभी तहसीलों के एसडीएम व निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed