फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   15 disconnected connections in Basant Vihar, uprooted five meters

Firozabad News: बसंत विहार में 15 के काटे कनेक्शन, पांच के मीटर उखाड़े

Thu, 11 May 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
15 disconnected connections in Basant Vihar, uprooted five meters
बसंत विहार में 15 के काटे कनेक्शन, पांच के मीटर उखाड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के अंतर्गत बसंत बिहार कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का आग्रह किया। कोई भी उपभोक्ता बिल जमा करने को तैयार नहीं हुआ तो 15 कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसमें 05 उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़ लिए।

एसडीओ दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में जेई कयामुद्दीन की टीम ने कार्रवाई की। बसंत बिहार कॉलोनी में घर-घर जाकर बिलों की जांच की। जिनके बिल जमा नहीं थे, उनसे बिल जमा करने के लिए कहा। कुछ देर के इंतजार के बाद कोई भी बकाएदार बिजली का बिल जमा करने नहीं आया तो कनेक्शन काटना शुरु कर दिए। पांच बड़े बकाएदार होने के कारण टीम उनके मीटर भी उखाड़ लाई। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। जिन उपभोक्ता के बिल जमा नहीं हैं, वह बिल को भर दें। अन्यथा उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। जुर्माना देने के बाद ही कनेक्शन को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed