{"_id":"61e4508b8a01c100543b8dcb","slug":"148-new-infected-patients-found-including-16-policemen-firozabad-news-agr5214631199","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 पुलिसकर्मियों समेत 148 नए संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 पुलिसकर्मियों समेत 148 नए संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में रविवार को 16 पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 148 और मरीज सामने आए। इसमें पुलिस लाइन और जज कंपाउंड में बड़ी संख्या में मरीज मिले। अब जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 614 हो गए हैं। वहीं 45 मरीजों से कोरोना से जंग जीत ली।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में पुलिस लाइन में 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, जज कंपाउंड दबरई में भी सात लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें न्यायिक अधिकारी और उनके परिजनों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज का एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला। शहर के लोहिया बाजार, नई बस्ती, करबला गली नंबर 10, पचवान कॉलोनी, कैलाश नगर, रामनगर, नगला विष्णु, रामगढ़ थाने के निकट एक महिला, थाना शिकोहाबाद में एक महिला पुलिसकर्मी संक्रमित पाई गई। आवास विकास कॉलोनी, ओमनगर, रैपुरा रोड, सुहागनगर सेक्टर दो, टापा कला, चौबान मोहल्ला में भी कोरोना के नए केस मिले। सुदामा नगर, मुस्तफाबाद में भी मरीज मिले हैं।
शिकोहाबाद के मिया बाजार, अरांव रोड, सिरसागंज के खेमगंज, टूंडला, लाइनपार टूंडला, देहात क्षेत्र के नगला मस्जिद, दौकेली में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुखार आने या सांस फूलने पर तुरंत जांच कराएं। जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
पांच दिन बाद आई रिपोर्ट
एक महिला ने बीमार होने पर कोरोना की जांच कराई थी। पांच दिन बाद रविवार को कंट्रोल रूम से महिला को बताया कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है। महिला उस समय बाजार में खरीदारी कर रही थी। महिला ने बताया कि अब तो उन्हें कोई लक्षण भी नहीं हैं।
दवा पहुंचाने में आ रही दिक्कत
मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मानव संसाधन भी स्वास्थ्य विभाग के पास कम पड़ गए हैं। न ही कोई सैनिटाइजर के लिए पहुंच रहा है। दवाओं की किट भी लोगों को समय से नहीं मिल रही है। शत प्रतिशत मरीजों को होम आइसोलेट करना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बन गया है।