फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1.39 crore fraud in the name of share in Morang mining

Firozabad News: मोरंग के खनन में हिस्सेदारी के नाम पर 1.39 करोड़ की ठगी

Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
1.39 crore fraud in the name of share in Morang mining
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक कारोबारी को मोरंग के खनन के काम में भागीदार बनाने के नाम पर आरोपियों ने 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर उत्तर पुलिस सुनवाई नहीं की। शनिवार देर शाम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोटला रोड नगला करन सिंह निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर 2018 को बाराबंकी कोतवाली के गांव बड़ेल निवासी मुकेश, कानपुर के पटेल नगर निवासी रामपाल चौहान पीड़ित के पास साथियों के साथ पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने मोरंग खनन में हिस्सेदारी का ऑफर के साथ तीन गुने लाभ का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित ने मुकेश और रामपाल को 20 अक्तूबर को 27 लाख रुपये दे दिए थे। बाद में रामपाल के खाते में पांच लाख रुपये जमा करा दिए। फिर 45 लाख रुपये और जमा करा दिए गए। इसके बाद आरोपियों और उनकी कंपनियों के खातों में 92 लाख रुपये और जमा करा लिए। काम शुरू करने के नाम पर आरोपी टालमटोल करने लगे। फर्जीवाड़े की जानकारी पर पीड़ित ने तगादा किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed