{"_id":"663a95b048ab8ac5d2086774","slug":"138-suspicious-youth-detained-near-polling-stations-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-124026-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मतदान केंद्रों के पास से हिरासत में लिए 138 संदिग्ध युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मतदान केंद्रों के पास से हिरासत में लिए 138 संदिग्ध युवक
Wed, 08 May 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 08 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मतदान शुरू होने के साथ जिले के थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गई थी। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास से 138 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। कई खुद को पार्टी विशेष का कार्यकर्ता भी बता रहे थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मंगलवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही डीएम और एसएसपी पूरे काफिले के साथ भ्रमण पर निकल पड़े थे। अधिकारियों के भ्रमण पर निकलने की सूचना मिलते ही जिले के थानों की पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने में जुट गई थी। इसी दौरान थानों की पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को मतदान केंद्रों के पास से हिरासत में लिया है।
थाना उत्तर ने 18, दक्षिण ने 36, रामगढ़ ने 20, रसूलपुर ने 42, नारखी ने तीन, फरिहा ने चार, मक्खनपुर ने दो, एका ने दो, शिकोहाबाद ने दो और टूंडला पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। कई युवक तो खुद को पार्टी विशेष का कार्यकर्ता भी बता रहे थे, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।