फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1340 metric tons of urea arrived in the district, sent to committees

Firozabad News: जिले में 1340 मीट्रिक टन आई यूरिया, समितियों पर भेजी

Wed, 29 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
1340 metric tons of urea arrived in the district, sent to committees
शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग - फोटो : शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। जिले को 1340 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन हो गया है। बुधवार को शिकोहाबाद रैक प्वाइंट से जिले की सभी साधन सहकारी समितियों के लिए यूरिया का आवंटन जारी कर दिया गया। शुक्रवार से यूरिया का वितरण साधन सहकारी समितियों से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

धान-मक्का एवं बाजरा की फसल की बुवाई करने वाले किसानों के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। किसान साधन सहकारी समितियों से उर्वरक लेने को दौड़ लगा रहा है। जिले में कृभको कंपनी की 1340 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आ गई। यूरिया की रैक आ जाने के साथ इसको जिले के सभी 82 साधन सहकारी समितियों के लिए आवंटन करने का काम प्रारंभ कर दिया है। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया के बृहस्पतिवार की शाम तक यूरिया पहुंच जाएगी। किसानों को यूरिया का आवंटन फार्मर रजिस्ट्री एवं खतौनी की नकल के हिसाब से किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले में यूरिया की 1340 मीट्रिक टन की रैक आ गई है। सभी समितियों पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह से इसका वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed