फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिले में पांच वर्ष में बढ़े एक लाख से अधिक वोटर

जिले में पांच वर्ष में बढ़े एक लाख से अधिक वोटर

Thu, 14 Mar 2019 11:26 PM IST
anant jain anant anant
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में पांच वर्ष में बढ़े एक लाख से अधिक वोटर
Voter List
 फिरोजाबाद। पिछले लोकसभा चुनाव के सापेक्ष इस बार जिले में एक लाख से अधिक वोटर बढ़ गए। सर्वाधिक वोट जसराना विधानसभा क्षेत्र में बढ़े। जबकि वोट बढ़ाने में यहां सिरसागंज विधानसभा सबसे पीछे रही। इस प्रकार लोकसभा 2019 में बढ़े हुए वोटर भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


पांच विधानसभा वाली फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा। प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से ही संपन्न कराने को कमर कस ली है। एक जनवरी 2019 के आधार पर जो मतदाता सूची तैयार की है, उसके आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो फिरोजाबाद जिले में 2014 के लोकसभा चुनाव के सापेक्ष इस बार चुनाव में एक लाख छह हजार 736 के करीब मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है।
विज्ञापन


बीते पांच वर्षो में पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की संख्या अधिक बढ़ी है। इनमें 49839 पुरुष एवं 56804 महिला वोटरों की बढ़ोत्तरी हुई है। 2014 में पुरुष वोटरों की संख्या नौ लाख 650 थी। जबकि वर्तमान में नौ लाख 50 हजार 489 हो गई है। महिला मतदाता 2014 में सात लाख 33 हजार 177 एवं वर्तमान में सात लाख 89 हजार 981 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
  • विधानसभा 2014 में वोट बढ़े 2019 में वोट
  • टूंडला (सु.) 333345 -21931-- 355276
  • जसराना 320460- 29799- 350259
  • फिरोजाबाद 366301--22362- 388663
  • शिकोहाबाद 318390--16863- 335253
  • सिरसागंज 295331--15781-- 311112
  • -------------------------------------------
  • कुल 1633827- 106736 - 1740563
-------------------------------------------

मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। क्योंकि यह संख्या एक जनवरी 2019 के आधार पर है। परंतु नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक नाम बढ़ाने का प्रावधान है।

छोटेलाल मिश्रा, एडीएम फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed